बैतूल। बैतूल जिला जेल में हत्या और दुष्कर्म की सजा काट रहे दो बंदियों ने बाथरूम में उपयोग किया जाने वाला ऐसिड पी लिया दोनों बंदियों मंटू और ब्रजेश की हालत खराब होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनो बंदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । और घटना की जांच की जा रही है। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में प्रबंधन की लापरवाही खुल कर सामने आई है कि आखिर एसिड बंदियों तक पहुंचा कैसे जबकि एसिड का प्रभार जेल के वरिष्ठ प्रहरी मन्ना लाल के पास  रहता है । दोनो बंदियों की हालत खराब होने के बाद उन्हें बेहोशी की हालत में तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों की देख रेख में उपचार किया जा रहा है । 
जिला अस्पताल के डॉ रंजीत राठौर ने बताया कि सुबह दो बंदियों को लाया गया था दोनो ने कोई ससस्पेक्टेड पॉइज़न के सेवन कर लिया है फिलहाल दोनो की हालत खतरे से बाहर है। जेल के अंदर लगातार घटनाएं घटित हो रही है । कुछ दिन पहले ही जेल के एक कर्मचारी द्वारा शराब पीकर जम कर हंगामा किया गया । लेकिन इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बंदियों से जबरन चंदा वसूली की जा रही थी । इसी के चलते दोनो बंदियों ने एसिड पी लिया । लेकिन इस तथ्य को जेल अधीक्षक ने बी के कुडापे ने खारिज करते हुए कहा कि  सुबह अचानक बंदियों के एसिड पीने की जानकारी मिलने के बाद बंदियों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती  कराया गया । फिलहाल जांच की जा रही है कि किस कारण से बंदियों ने एसिड का सेवन किया ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *