
सारनी। नगर पालिका सारनी के माध्यम से लॉक डाउन के दौरान लगाता सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक केके भावसार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार के नपा सारनी के सफाई अमले द्वारा नगर के सभी सार्वजनिक स्थानों को प्रतिदिन कीटनाशकों द्वारा प्रतिदिन सेनेटाईज किया जा रहा है। नगर पालिका द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार सभी वार्डो में प्रतिदिन फागिंग मशीन के द्वारा फागिंग सॉल्यूशन से फागिंग कार्य प्रतिदिन किये जा रहे है।