सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल संस्था द्वारा हर कदम पर देश के हित मे व समाजिक क्षेत्र में
अपना पूर्ण सहयोग के साथ कार्य करती आ रही है। इसी प्रकार आज हमारा देश कोरोनावायरस से पीड़ित है लड़ रहा है। इस बीच देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कई कदम उठाये जा रहें है जो भारतवासियों के जीवन पर काफी प्रभावशील साबित हो रहे है। कोरोना वाइरस से बचने के लिए कुछ बचाव के साधनों का उपयोग समाज के सभी नागरिको के लिए अति आवश्यक है। जिनमें से एक मुँह पर मास्क पहना बहुत जरूरी है इसलिए संस्था द्वारा मास्क निःशुल्क बनाकर डीसीएम स्वास्थ्य विभाग बैतूल एवं बीएमओ स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक घोडाडोंगरी को दियें ताकि इनके द्वारा मास्क का वितरण आशा और एएनएम को निःशुल्क किया जा रहा है। एवं सारनी नगर पालिका क्षेत्र के पिछड़े लोगों में वासियों को लॉक डाउन की परिस्थिती में नगर पालिका परिषद सारनी के सहयोग से ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा इन वाडों में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। संस्था ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा निःशुल्क वितरण से हितग्राहियों को कोरोना वायरस से लडने व अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल रही है। संस्थाध्यक्ष भारती अग्रवाल द्वारा कहा गया की संस्था द्वारा पूर्ण रूप से  समाज के प्रति समय-समय पर हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *