बैतूल। बैतूल के एक बैंक में आज उस समय हड़कम्प मच गया, जब यहां एक सांप बैंक के अंदर घुस गया। बैंक में फर्राटे भरकर घूमते इस सांप को देख कर्मचारियों और ग्राहकों को होश उड़ गए। हालांकि सांप विशेषज्ञ को बुलवाकर इसका रेस्क्यू किया गया। उनके मुताबिक यह 7 फुट लंबी धामन है।
शहर के व्यावसायिक क्षेत्र गंज क्षेत्र में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच में बुधवार बैंक कर्मचारियों ने सबसे पहले इस सांप को देखा। यह सांप पूरी ब्रांच में चहल कदमी करता रहा। सांप की मौजूदगी को देखते हुए कर्मचारियों ने इसकी खबर सर्प मित्र जमाल खान को दी। उन्होंने बैंक पहुंचकर कुछ ही देर में धामन का रेस्क्यू किया। यह धामन बैंक की एक आलमारी के पीछे छिपी बैठी थी। जिसे बाहर निकालने पहले आलमारी खाली करवाई गई, फिर उसे हटाकर धामन को पकड़ा गया। इसके बाद सुरक्षित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।
सर्पमित्र द्वारा धामन को पकड़ लिए जाने के बाद उसकी लंबाई देखकर कर्मचारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस बीच बैंक में ग्राहकों का आना शुरू हो गया। जिसने भी इस धामन को देखा देखता ही रह गया। आपको बता दे कि इस प्रजाति का सांप बेहद फुर्तीला होता है। यह जहरीला नही होता है इसे रेट स्नैक भी कहा जाता है।
+ There are no comments
Add yours