बैतूल। महिलाओं और बच्चो के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कानून में बदलाव और जनजागरूकता के लिए साइकिल यात्रा पर निकले समाजसेवी का बैतूल आने पर जोरदार स्वागत किया गया। 1600 किमी लंबी यात्रा तेलंगाना के नलगोंडा जिले से शुरू की गई है।
समाजसेवी सारीकोटेश्वर कृष्णा राजू महिला दिवस पर नलगोंडा जिले से साइकिल यात्रा लेकर निकले है। वे 5 अप्रैल को अपनी यात्रा दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पर खत्म करेंगे। गुरुवार बैतूल पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया। कृष्णा राजू महिलाओं,बच्चो के खिलाफ होने वाले अपराधों पर जनजागरूकता और इन मामलों में होने वाली सजाओं के कानून में बदलाव की हिमायत कर रहे है। वे अपनी मांगों का मांग पत्र दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति को सौपेंगे।
सारीकोटेश्वर कृष्णा राजू की सरकार से यह मांग
राजू के मुताबिक हर राज्य में फॉरेंसिक जांचों के लिए प्रयोगशालाएं स्थापित की जानी चाहिए। राज्यो में पूर्ण शराबबंदी लागू हो, पोर्न वेबसाइटों को बंद किया जाए, महिला बच्चो से संबंधित अपराधों के आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो, फ़ास्ट ट्रैक अदालतों में फॉरेंसिक रिपोर्ट जल्द पहुंचे,छोटे बच्चों से होने वाले यौन शोषण के मामले में आरोपियो के इनकाउंटर को वैध दर्जा दिया जाए।
+ There are no comments
Add yours