मुलताई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष में आज प्रदेश एवं जिला नेतृत्व में जो कार्यक्रम दिए थे उसी कार्यक्रम में आज मुलताई नगर के 44 बूथों पर पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में होने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, मुलताई नगर मण्डल प्रभारी रंजीत सिह के निर्देशाअनुसार सभी कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुलताई के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें मुख्य रूप से सर्वप्रथम जो कार्यक्रम हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बस स्टैंड पर मास्क वितरण किया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर, जिला महामंत्री जगदीश पी एल पवार,नगर मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव, नमन अग्रवाल, सुनील बिहारी, राजू चोपड़े, निखिल जैन, रोशन सावले, रितेश व्यास, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। साथ ही मुलताई नगर के 44 बूथ पर हमारे सभी बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पंडित दीनदयाल जी के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें हमारे पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय जिनका सिद्धांत था की अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास करना उसी राह पर हमारी प्रदेश की एवं हमारे देश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है एवं अंतिम छोर के व्यक्ति पूर्णता विकास पहुंचाने की बात कही गई और इस पर सभी वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।