• वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुए कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी में छात्र छात्राओं को मिली राशि

घोड़ाडोंगरी। प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया कोरोना के कारण यह कार्यक्रम सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ घोड़ाडोंगरी में भी मॉडल स्कूल में इसी के अंतर्गत कार्यक्रम रखा गया ज्ञात हो प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी ने मेधावी छात्र,छात्राओ को लैपटॉप के लिए 25000 रूपये की राशि प्रदान की है। घोड़ाडोंगरी में भी इसी योजना के अंतर्गत लाभन्वित छात्र छात्राओ को राशि प्राप्त हुई मॉडल स्कूल में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके के मुख्य आथित्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहाँ बड़े स्क्रीन में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी उपस्थित गणमान्य एवम पालक तथा छात्र,छात्राओ ने लाइव कान्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में शामिल हुए
मॉडल स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके एवम जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, प्रदेश मंत्री,दीपक उइके,सरपँच कमलेश परते देवीप्रसाद जायसवाल,राकेश अरोरा,सोनू खनूजा,संतोष उइके ने मेधावी छात्राओ को मेडल एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवम उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा एवम आभार श्री डहेरिया जी  किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री पीयूष वर्मा,श्री नागर,दिनेश इवने ,श्री भलावी,श्री नामदेव सहित स्टाफ का योगदान रहा

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *