रानीपुर। घोड़ाडोंगरी मंडल के 42 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 104 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई। जिसमे प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ प्रभारी के साथ बूथ के कार्यकर्ता एवम् निवासी उपस्थित रहे ।
उपाध्याय जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण भी किया गया एवं लोगो को स्वछता एवं सोशल डिस्टेसिंग के लिए भी प्रेरित किया गया । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय जी ने कहा की उपाध्याय जी ने अपना सर्वस्व देश एवम् राष्ट्रहित के लिए न्योछावर कर दिया।भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो जी ने कहा कि उपाध्याय जी ने एकात्म मानववाद का सूत्र देकर देश एवम् लोगो को एक सूत्र में पिरोने का भागीरथी प्रयास किया आज हमे उसी विचार धारा के साथ आगे बढ़ना है ।इसी के साथ पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने लोगो को उपाध्याय जी के जीवन काल में उनके संघर्ष एवम् देश के लिए उनके योगदान के बारे में बताया कि किस प्रकार उन्होंने सम्पूर्ण देश समाज को एक सूत्र में बांधा । इसी क्रम में बस स्टैंड मोक्ष धाम में स्वछता अभियान चला कर बूथ क्रमांक 102 के बूथ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा द्वारा उनके बूथ पर वृक्षारोपण किया गया एवम् बच्चो को चॉकलेट वितरित की बुथ कार्यकर्मों मे पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी अध्यक्ष राजेश महतो , वरिष्ठ नेता महेश अग्रवाल,राजेश अग्रवाल जी, गोविंदा अग्रवाल जी, मनोज पाटनकर,युवा नेता,देवीप्रसाद जैसवाल ,योगेश पावर, गगन अग्रवाल , काकू जतिन आहूजा ,आभास मिश्रा, सागर शर्मा, नीलेश तराम,  दीपक धोटे, आदि समस्त कार्यकर्ता एवम् पदाधिकाीगण उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *