बैतूल। जैसे जैसे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है वैसे वैसे लोग कोरोना से मुक्ति हेतु उपाय ढूंढ रहे हैं। लोगों को मालूम है कि फिलहाल इस बीमारी का कोई इलाज नही है इसलिए देवी देवताओं एवं धार्मिक कार्यक्रम का सहारा ले रहे हैं। लोगों का मानना है कि बहरहाल बीमारी से भगवान ही रक्षा कर सकते हैं। मंगलवार को आजाद वार्ड में कोरोना से मुक्ति एवं विश्व कल्याण हेतु सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें कई लोग शामिल हुए।

प्रिया आर्ट क्लासेस द्वारा उषा निवास पर आयोजित सुंदरकांड में श्री रामचरितमानस की चौपाइयों एवं दोहे का सस्वर पाठ किया गया। इस आयोजन में प्रमुख रूप से शामिल संजय शुक्ला, मनीष मिसर,मनोज तिवारी,दिलीप रावत भावेश और सिसोदिया जी का ग्रुप ध्वनि मनीष टेंट हाउस मनीष साउंड सर्विस के द्वारा दी गई रत्नेश जैन,कपिल देशमुख,सागर चढोकार सहित उपस्थित जनसमुदाय ने वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति हेतु सामूहिक रूप से प्रार्थना की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *