बैतूल। कोविड 19 ने पूरे देश सहित पूरे विश्व को जकडऩे लगा है, ऐसे में इस भयानक बीमारी से बचने के लिये कुछ सावधानियां बहुत जरूरी हैं जैसे कि सोशल डिस्टेंस, चेहरे पर मास्क, स्वस्थ भोजन, जितना हो सके अपने आप को सेनेटराइज करते रहे। पूरे देश मे इस बीमारी से बचाव के लिये हर कोई अपना अपना योगदान दे रहा हैं, कोई भोजन, कोई अगर घर से दूर है तो उसको घर पहुंचाने, मास्क वितरण और जानकारी के साथ सेनेटाइजर वितरण कर अपना योगदान दे रहे है कोई नाम के लिये तो कोई अपना फर्ज़ समझ कर। ऐसेही हमारे जिले के एक युवक जिनका नाम हैं सुनील सरियाम जो पेशे से पावर प्लांट सारणी में एक असिस्टेंट इंजीनियर हैं। सुनील कुमार जहां काम करते है वह क्षेत्र धूल और प्रदूषण से घिरा रहता हैं ऐसे में इससे बड़ा बचाव मास्क हैं जो इससे बचाता हैं तो सुनील कुमार निरन्तर पिछले 2 साल से अपनी गाड़ी और साथ मे मास्क रखते है ताकि प्लांट के अंदर और बाहर जिसका भी मास्क खराब होजाता या नही होता हैं उनको वह अपनी तरफ से मास्क दे देते हैं। सुनील कुमार जिस तरह से मास्क वितरण करते आ रहे है अब लोग उनको मास्क मेंन के नाम से पुकारने या जानने लगे है। अभी तक वह लगभग 51 हजार से ऊपर मास्क वितरित कर चुके है और यह मास्क वे किसी की मदत ने लेते हुए स्वंय की सैलरी से कुछ हिस्सा निकल कर लगातार करते आ रहे है।