सारनी। नगरीय निकाय के ठेकेदार एवं फरहीन गेस्ट हाउस के संचालक शमीम अहमद रिजवी के पुत्री अर्शी रिजवी का सिलेक्शन आईआईटी मुंबई में हायर एजुकेशन एमटेक के लिए हो गया है। अर्शी रिजवी की इस उपलब्धि को उनके इष्ट मित्रों में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि अर्शी रिजवी ने प्रारंभिक शिक्षा सारनी से शुरू की 10वीं कक्षा तक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सारनी सेे लिया एवं 2 साल की पढ़ाई कोटा में की। उसके उपरांत बीए की पढ़ाई जीएसटीआई इंदौर कॉलेज से की  जहां इनको गोल्ड मेडलिस्ट से नवाजा गया था। बीए की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद अर्शी गेट की तैयारी में जुट गई एवं गेट में ओबीसी ऑल इंडिया रैंक 19 हासिल कर अपना स्थान आईआईटी बॉम्बे में बनाया। अर्शी रिजवी का कहना है की एमटेक पूरा करने के बाद में अपनी सेवाएं देशहित में दूंगी एवं देश का नाम रोशन करूंगी। वही इस उपलब्धि के हासिल करने पर मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अग्निहोत्री, कार्यपालन यंत्री सिविल शैलेंद्र वागद्रे, डीके गौतम, श्री पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दशरथ पाल सागर, नगर पालिका अध्यक्ष आशा भारती, पूर्व व्यापारी संघ अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कांग्रेस नेता तिरुपति एरूलु, हरीश पाल, मानिक धोटे, गोविंदा एरूलु ने बधाई दी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *