सारनी। सफाई सुपरवाईजरों की बैठक का आयोजन नगर पालिका सारनी कार्यालय में किया गया। जिसमें बैठक में मच्छरों की रोकथाम हेतु निर्देश दिये गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षक कमल किशोर भावसार ने सुपरवाइजरो को वार्ड में सफाई कार्य को लेकर समझाइश दी। इन कार्यो में प्रतिदिन समस्त जलभराव स्थानों से पानी की निकासी कराई जाए ओर प्रत्येक घरों में जाकर जलभराव का निरीक्षण कर डेंगू लार्वा पाये जाने पर नष्ट किया जाए, प्रत्येक वार्ड में जलभराव स्थलों पर मलेरिया आईल डाले एवं सभी जनसेवकों को सुरक्षा उपकरण दिया जाए। साथ ही सभी वार्डो में किटनाशक पावडरों का छिड़काव शीघ्र प्रारंभ कर नगर पालिका क्षेत्र के वार्डो में किटनाशक दवाओं का स्प्रे पंपों के द्वारा करावे। एवं वार्डो में प्रतिदिन नाली सफाई पश्चात दवाओं का स्प्रे करें, वार्ड से  सम्पूर्ण कचरे को उठाना सुनिश्चित करें। वार्डो के सभी सार्वजनिक स्थानों की गांजर घास की निकासी की जाए सभी सार्वजनिक स्थानों के मूत्रालयों की फिनाईल से धुलाई की जावे।इसके अलावा स्वास्थ्य निरीक्षक ने कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी सार्वजनिक स्थानों तथा कन्टेन्मेन्ट एरिया में प्रतिदिन सेनेट्राईज किया जाने के निर्देश दिए। कुछ दिनों से नगर के सभी मुख्य मार्गो-चौराहों से प्रतिदिन आवारा पशुओं से लोग परेशान थे जिसको लेकर स्वास्थ्य निरीक्षक ने सभी आवारा पशुओं को मुख्य मार्गों से हटाने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क दुर्घटना ना हो सके। वही नगर के मार्गो से धुल-मिट्टी, रेत इत्यादि प्रतिदिन साफ करावे और निर्देशों का पालन करें। जिसकी कार्यवाही की प्रगति रिर्पोट मय प्रमाणीकरण वीडियों तैयार कर कार्यालय को प्रतिदिन उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य निरीक्षक ने निर्देश दिए ताकि कार्य की मानिटरिंग हो सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *