सारनी। आम आदमी पार्टी ने खंड चिकित्सा अधिकारी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक जिला बैतूल को ज्ञापन सौपकर इस वैश्विक महामारी कोविड-19 में कुछ झोला छाप अपने आप को डॉक्टर का दर्जा देकर बिना किसी डिग्री के और कुछ अन्य राज्यों के दस्तावेज दिखाकर जो सीएमएचओ कार्यालय बैतूल में बिना पंजीयन के अपना दवाखाना संचालित कर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।उनके दस्तावेजों की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने की मागं की है।
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष  ग्रामीण के अजय सोनी द्वारा ज्ञापन देकर चिकित्सा अधिकारी को  अवज्ञत कराया की आज विश्व भर में कोविड-19 महामारी का प्रकोप अपने चरम स्तर पर हैं जगह-जगह पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।इस दौरान घोड़ाडोंगरी ब्लॉक भी इस महामारी की चपेट में आ चुका हैं,देखने में ये अा रहा है की पाथाखेड़ा,सारणी,चोपना,घोड़ाडोंगरी,बाकुड,मोर डोंगरी,खेरवानी में जो भी गेर कामगार वर्ग हैं शहरों में वार्डों में या ग्रामीण इलाकों में इनकी भरमार हो गई हैं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में लंबी कतार और स्टाफ की कमी एवम् चिकत्सक की कमी या उनकी किसी कारणवश गेर मौजूदगी के कारण  अनुमति सीएमएचओ कार्यालय बैतूल से अनुमति डिग्रीधारी क्लिनिक या निजी अस्पताल हर स्थान पर न होने के कारण इन झोला छाप डॉक्टरों की और अज्ञानता वश लगातर बढ़ रहे हैं। जिससे इस समय संक्रमण का खतरा और तेजी से बढ़ने की भी संभावना भी बढ़ रही हैं जैसा की मौसम बदलने से भी सर्दी खासी फिवर आना मौसम के बदलाव के अनुसार हैं भी होता हैं ये सामान्य बात हैं पर इस महामारी में इससे अनजान बनना भी बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता हैं जिस तरह से इन कुछ झोला छाप डॉक्टरों की लापरवाही से अनुमति प्राप्त क्लीनिक संचालकों पर भी फिर सवालिया निशान खड़े होते हैं इसलिए उन सभी ऐसे डॉक्टर जो बिना किसी मान्यता प्राप्त के दवाखाने घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में संचालित कर रहें हैं उन पर खानापूर्ति कार्यवाही न करते हुए अपनी जिम्मेदारी का अहसास करते हुए भी ऐसे संवेदनशील विषय पर जी इंसान के स्वास्थ्य से जुड़ा हो उस पर आपका स्वास्थ्य विभाग और अन्य जिम्मेदार विभाग के द्वारा टीम गठित कर इस विषय को गंभीरता से लिया जाना एवम् स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे अनेतिक रूप से क्लीनिक संचालकों पर धारा 419,420,468,467,471 के तहत इन पर मामले दर्ज कराया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए ।आम आदमी पार्टी  खंड चिकित्सा अधिकारी जी से अनुरोध हैं कि ऐसी गंभीर परिस्थिति में इन विषयों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया जाए और ऐसे तमाम अवैध दवाखाने जो बिना किसी अनुमति के संचालित किए जा रहे हैं उन पर दंडात्मक कार्यवाही करने की और हमारे शहर के मरीजों को उचित इलाज करने व उस क्षेत्र में ही शासकीय अस्पताल में उनका इलाज व अस्पताल से ही सम्बन्धित दवाई प्राप्त हो सके ऐसा प्रबन्ध करने की असीम कृपा करें । इस अवसर पर सपन कामला,सुरेश भुमरकर,सिराज खान,नंदकिशोर अग्रवाल,संजय राठौर उपस्थित थे । 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *