कोतवाली थाने में की शिकायत
बैतूल।
जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम झाडेगांव के एक आदिवासी युवक श्रीनगर में पदस्थ सीआरपीएफ जवान के साथ ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाने में की है। शिकायतकर्ता मंगलू भलावी ने बताया कि श्रीनगर से वापस आने पर उन्हें भोपाल यूनिट में क्वॉरेंटाइन किया गया था। इस दौरान फेसबुक पर उनकी एक अन्य युवक से मित्रता हुई थी। फर्जी नाम से बनाई गई इस फेसबुक आईडी में उसने अपने आप को सीआईएसएफ का जवान बताया था। वहीं फेसबुक पर फ़ौज द्वारा ट्रैक्टर नीलाम होने संबंधित विज्ञापन बनाकर पोस्ट किया था। विज्ञापन में ट्रैक्टर नीलामी की जानकारी दी गई थी। वही फौजियों को कम रेट में ट्रैक्टर देने का झूठा लालच दिया गया था। मंगलू भलावी ने विज्ञापन पर उल्लेखित फोन नंबर पर संपर्क किया उस व्यक्ति ने अपने फर्जी दस्तावेज बता कर अपनी मर्जी वाली जगह पोस्टिंग करने की बात कर मंगलू को झांसे में ले लिया। इसके बाद ट्रैक्टर खरीदी के लिए अकाउंट में पैसे डालने के लिए कहा। मंगलू ने बताए गए खाते में करीब 2 लाख 09 हजार 689 ट्रांसफर कर दिए। लेकिन आज तक उन्हें ट्रैक्टर नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और तत्काल उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की।
खुशी की सूझबूझ से बच गए 50 हजार
जानकारी के अनुसार मंगलू ने इसके लिए 15 हजार शिक्षक राजेश सरियाम से ट्रांसफर करने की बात कही थी। राजेश सरियाम ने भी मंगलू को 15000 ट्रांसफर कर दिए थे। दूसरे दिन फिर शाम को मंगलु ने 50,000 ट्रांसफर करने के लिए कहा था। 50 हजार देने से पहले राजेश ने कारण पूछा था। मंगलू ने उन्हें कहा था कि मेरा ट्रैक्टर शाहपुर तक आ गया है और वहां पर ट्रैक्टर उतरने वाला है उन्हें तत्काल पैसा ट्रांसफर करना है। उस वक्त राजेश चोपना क्षेत्र में थे। राजेश ने अपनी बेटी खुशी को फोन किया कि मंगलू चाचा से बात कर लो और उनके अकाउंट में 50 हजार डाल दो। उन्होंने खुशी को जो नंबर दिया था अकाउंट नंबर जब खुशी ने चेक किया तो इंडियन आर्मी की जगह किसी अयान खान के नाम पर शो कर रहा था। इस बात से संदेह है जताकर राजेश ने पैसे डालने से मना कर दिया। राजेश ने बताया कि उनकी बेटी खुशी की सूझबूझ के चलते 50 हजार की अतिरिक्त ठगी होने से बच गए। उन्होंने सभी फौजी भाइयों से निवेदन करते हुए कहा कि फेसबुक पर लोग गलत आईडी डाल कर लूट रहे हैं। इसी कारण सबसे ज्यादा आदिवासी वर्ग के लोग परेशान हो रहे हैं। फेसबुक पर जो भी व्यक्ति सैनिक बनकर अपनी फोटो डालता है उसके झांसे में ना आए। इस प्रकार की बहुत सी घटनाएं हमारे जिले में हो चुकी है और लगातार हो रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *