सारनी। बगडोना की एमजीएम कॉलोनी ने कोरोना के एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मंगलवार को प्रशासन में एक क्षेत्र को कंटेंटमेंट जॉन घोषित कर दिया यहां के कई आवासों को सील कर दिया गया सख्ती से व्यवस्थाएं लागू करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं।
कॉल नगरी पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी में लगातार कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं था और भक्तों ने में एक पॉजिटिव मरीज मिल गया इसके बाद प्रशासन अलर्ट मूड में आया। मंगलवार को सुबह कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज के मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया। एसडीएम घनश्याम बघेल, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, नगरपालिका के सहायक यंत्री रविंद्र कुमार वराठे की मौजूदगी में इसे सील किया गया। मरीज को प्रारंभिक रूप से सोमवार रात को ही घोड़ाडोंगरी भेजा गया था। लेकिन यहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। सारनी नगर पालिका क्षेत्र कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 9 हो गई है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *