सारनी। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बैतूल के निर्देशानुसार नगर पालिकाओ की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2020 कार्यक्रम
अनुसार 1 जुलाई से 9 जुलाई तक मतदाताओं के नाम जुडवाने एवं संसोधन तथा विलोपित करने हेतु दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिये तिथि निर्धारित की गई है। जिसको लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदाताओं के नाम जुडवाने एवं संसोधन तथा विलोपित करने के लिए समस्त मतदाता निर्धारित तिथि में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपने वार्ड के मतदान केन्द्रो पर उपस्थित बीएलओ, प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष मतदाता सूची मे अपना नाम जांच कर सकते है। तथा नाम नही होने, नाम मे त्रुटि होने की स्थिति में नाम जोडने एवं संशोधन विलोपित करने की कार्यवाही कर सकते है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *