सारनी। नगर पालिकाओ की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2020 हेतू प्रक्रिया एवं कार्यक्रम के संबंध मे द्वितीय प्रशिक्षण की सूचना हेतु नगर पालिका परिषद सारनी के सभागृह में बैठक आयोजित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन बैतूल के पत्र क्र./म.सु.पु./न.पा./2020/168 बैतूल 10 जुलाई तक नगर पालिका परिषद सारनी की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2020 हेतु निकाय क्षेत्र में मतदान केंद्र क्रमांक 06 से 11 एवं 33 से 111 तक के बीएलओ एवं सुपरवाइजरो का द्वितीय प्रशिक्षण नगर पालिका सारनी के सभागृह में आयोजित किया गया। जिसमें की द्वितीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा नगर पालिका की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु दावे आपत्ति प्राप्त करना मतदाता का नाम जोडना, संशोधन करना, एवं नाम विलोपित करना संबंधी जानकारी विस्तार से दी दी गयी। इस प्रशिक्षण में कोविड-19 की महामारी को देखते हुये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बैठक व्यवस्था बनाई गई। जिसके पश्चात प्रशिक्षण मतदान केन्द्र वार तिथियो मे आयोजित
किया गया। जिसमें मतदान केन्द्र क्र.06 से 11 तथा 33 से 54 तक के बीएलओ (प्राधिकृत कर्मचारी), सुपरवाईजर दिनार्क 25 जुलाई को समय 12 बजे से, मतदान केन्द्र क्र.55 से 82 तक के बीएलओ (प्राधिकृत कर्मचारी) , सुपरवाईजर दिनांक 25 जुलाई को दोपहर 2 बजे से, मतदान केन्द्र क्र.83 से 111 तक के बीएलओ (प्राधिकृत कर्मचारी), सुपरवाईजर दिनांक 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे से प्रशिक्षण का आयोजन जायेगा। इस बैठक के दौरान सभी को प्रशिक्षण में समय पर निकाय क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्रो समस्त बीएलओ (प्राधिकृत कर्मचारी), सुपरवाईजर उपस्थित होने के दिशा-निर्देश दिए गये।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *