42 नग सागौन चरपट जब्त दो आरोपी गिरफ्तार

बैतूल/आमला। वन विभाग द्वारा गुरूवार की रात आमला सारणी मार्ग पर एक ट्रेक्टर ट्रॉली से 42 नग सागौन की चरपटे जप्त की जिसकी कीमत लगभग 30 हजार से अधिक बताई जा रही है। जानकारी देते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.एस.उइके ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सागौन चरपटों की तस्करी कर रहे है। सूचना के आधार पर छामापार कार्रवाई की गई। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली को रोककर तलाशी ली गई तो अंदर 42 नग सागौन की चरपटे भरी हुई थी। ट्रैक्टर सहित सागौन की चरपटे जब्त करने के साथ-साथ दो आरोपी ओमप्रकाश धुर्वे और परसराम धुर्वे को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में उपवनपरिक्षेत्र अधिकारी अशोक रहड़ले, रामचन्द्र कवड़े, एवं अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More From Author

+ There are no comments

Add yours