सारनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल की बैठक गुरुवार को ज़ूम एप के माध्यम से संपन्न हुई। भूषण कांति ने बताया की इस बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी सहित मध्यप्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित थे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से देश व प्रदेश में गरीब मजदूरों के हित के लिये केन्द्र की भाजपा और राज्य सरकार ने कुछ नहीं किया, हम सभी साथियों को मिलकर आम गरीब मजदूरों की मदद करना हैं, मास्क सैनेट्राइजर आम नागरिकों को देना हैं। इस बैठक में बैतूल कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति समेत बैतूल जिला के पांचो विधानसभा अध्यक्ष अखलेश फुलवार, अनुभव गोहे, कादर शाह, अनुराग हातिया, ब्रजेश माली मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *