सारनी। भाजपा युवा नेता सिध्दार्थ साहू द्वारा केरल में हुई सर्मसार घटना के दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढ कर सजा देने के मांग की गई। सिध्दार्थ साहू ने बताया कि उन्हें विभिन्न समाचारों एजेंसियों द्वारा ज्ञात हुआ कि केरल में कुछ शरारती तत्वों ने 1 गर्भवती हाथी को अनानाश में विस्फोटक पदार्थ मिलकर खिला दिया, जिससे वो विस्फोटक पदार्थ उसके मुंह मे फुट गया साथ ही उसके पेट में पल रहा बच्चा सहित मादा हाथी मारी गई। सिध्दार्थ ने कहा कि ऐसी मानवता को तारतार करने वालो दोषियों ऐसी शर्मसार घटना को अंजाम देने वालो को जल्द से जल्द सख्त सजा देनी चाहिए। जिससे ऐसी निंदनीय घटना करने का कोई अपने दिमाग मे भी कभी न ले पाए एवं सरकार ने अभी तक उन गुनाहगारो को पकड़ा नहीं गया एवं ऐसे ही कब तक बेजुबान जानवरो पर ऐसे अत्यचार होते रहेंगे, इसीलिए केरल की राज्य सरकार को जल्द से जल्द ओर सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना हमे आगे   देखने को कभी ना मिले। केरल में इस घटना को अंजाम देने वालो की अभी तक गिरफ्तारी नही करने पर युवा नेता सिध्दार्थ साहू ने बताया कि युवाओ में एवं हर वर्ग के लोगो में अलग ही आक्रोश उत्पन्न है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *