- 13 करोड़ ने एक ही समय पर देखा, डिजिटल-स्टेडियम में भी रिकॉर्ड बना
मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय टेलीविजन के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट बन गया है। इसे 30 करोड़ फैंस ने टीवी पर देखा। BCCI सचिव जय शाह ने यह जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया पर दी। फाइनल मैच को टीवी पर एक ही समय पर 13 करोड़ लोगों ने एक साथ देखा। यह भी नया रिकॉर्ड है। फाइनल मैच ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिकॉर्ड बनाया। डिज्नी-हॉटस्टार पर एक ही समय पर 5.9 करोड़ लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फाइनल देखने वाले दर्शकों की कुल संख्या अभी सामने नहीं आई है। वहीं, स्टेडियम में भी इस बार सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे। टीम इंडिया को इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया और छठी बार वर्ल्ड कप जीत लिया।
टूर्नामेंट की टीवी पर 52 करोड़ व्यूअरशिप रही
इस टूर्नामेंट की ओवरऑल व्यूअरशिप 52 करोड़ रही। जबकि टूर्नामेंट का कंजम्पशन (समय बिताया) 422 बिलियन मिनट दर्ज किया गया। यह किसी भी वर्ल्ड कप में यूजर कंजम्पशन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
पहली बार 50 करोड़ से ज्यादा व्यूअरशिप
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में वर्ल्ड कप को पहली बार 50 करोड़ से ज्यादा की व्यूअरशिप मिली। कुल नंबर 518 मिलियन (51.8 करोड़) रहा। भारत 12 साल बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा था।
टीवी पर फाइनल मैच ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले का रिकॉर्ड तोड़ा
वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा कन्करेंसी के मामले में भारत-पाकिस्तान मैच का रिकॉर्ड तोड़ा। अहमदाबाद में 14 अक्टूबर को खेले गए इस मुकाबले में 7.5 करोड़ की कन्करेंसी दर्ज की गई थी। कन्करेंसी यानी एक ही समय पर इवेंट देख रहे लोगों की संख्या है।
डिजिटल पर 5 बार पीक कन्करेंसी 5 करोड़ पार
फाइनल में व्यूअरशिप की कन्करेंसी 5 बार 5 करोड़ के ऊपर गई। एक समय सबसे ज्यादा नंबर 5.9 करोड़ का रहा।
मैदान पर भी रिकॉर्डः 12.5 लाख दर्शकों ने स्टेडियम आकर देखा मैच
वनडे वर्ल्ड कप 2023 ICC के इतिहास का सबसे सफल आयोजन बन गया है। इस बार सभी मैचों को देखने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की कुल संख्या 12 लाख 50 हजार से ज्यादा रही। इससे वर्ल्ड कप में दर्शकों का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।
इससे पहले, यह रिकॉर्ड 2015 में खेले गए वर्ल्ड कप के नाम था। उस साल 10 लाख 16 हजार 420 दर्शकों ने स्टेडियम में जाकर मैच देखा था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने दो दिन पहले खुद यह जानकारी दी।
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक समय रिकॉर्ड 5.9 करोड़ से ज्यादा लोग लाइव देख रहे थे।
+ There are no comments
Add yours