घोड़ाडोंगरी। विकासखंड के 245 स्कूलों में आज गुरुवार को एफएलएम मेला आयोजित किया गया। बीआरसी पीसी बोस ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक एवं दो में अध्ययन छात्र-छात्राओं के शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, विकास, बच्चों का कोना सहित अन्य गतिविधियों से अवगत कराने के लिए यह मेला आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से बच्चों की मम्मी के सामने बच्चों के स्तर के बारे में मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के स्तर का परीक्षण किया गया। इसके लिए राज्य शासन द्वारा जारी कार्ड पर अपने बच्चों का परीक्षण कर उसकी स्थिति पर कार्ड में मां के द्वारा हस्ताक्षर किए गए। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण जन शामिल हुए । जिन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए ।इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए की बात रखी। घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के पिपरी, सालीढाना ,कान्हावाडी में महिलाओं और बच्चों में मेले में सहभागिता में विशेष उत्साह देखा गया।
245 स्कूलों में ” मां ” ने जांची बच्चों की कॉपी
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours