सारनी। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते हुए प्रभाव की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने के लिए कोयला मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 23 जुलाई को वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वेकोली पाथाखेड़ा क्षेत्र के द्वारा बड़े स्तर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक समस्त खदानों एवं सभी अनुषंगी इकाईयों में फलदार पौधे जैसे आम जाम जामुन कटहल आदि का वितरण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। यह महोत्सव क्षेत्र के श्रमिक संघ प्रतिनिधियों एवं वेकोलि कामगारो की उपस्थिति में संपन्न होगा। जिसको लेकर समन्वय समिति उपक्षेत्रीय प्रबंधको को एवं विभागाध्यक्षों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक पीके चौधरी ने महोत्सव कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित श्रमिक संघ प्रतिनिधियों से इस महोत्सव को सफल बनाने की बात कही। श्रमिक संघ के सदस्यों ने भी इस महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। बैठक में श्रमिक संघ के श्रीकांत चौधरी,अशोक नामदेव,हबीब अंसारी शमशेर सिंह,कालिका प्रसाद,अशोक बुंदेला के अलावा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।
23 जुलाई को वेकोलि पाथाखेड़ा में होगा वन महोत्सव का आयोजन
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours