स्कूलों के 100 मीटर दायरे में नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती के निर्देश

बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित एनकॉर्ड, जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम और वन भूमि अतिक्रमण की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने एनसीओआरडी की बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में नशीले एवं मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनजीओ की सहभागिता से भी जागरूकता अभियान चलाया जाए।  पुलिस द्वारा जिले में गांजा की खेतीयों पर की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। उन्होंने टास्क फोर्स की बैठक में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रकरणों की भी समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना, वन मंडल अधिकारी नवीन गर्ग, अरिहंत कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *