- लोकतंत्र बचाओं- अराजकता हटाओं अभियान के तहत प्रमुख नागरीक संगोष्ठी संपन्न
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय विजय भवन में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत बैतूल विधानसभा की प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस बाग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के साथ साथ फ्रांस, स्पेन की तरह देश में अपने घृणित मंसूबों को पूरा करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है। श्री पवार ने कहा कि कांग्रेस अपने झूठे राजनीतिक आचरण से किसी भी तरह सत्ता को हथियाने के लिए अलोकतांत्रिक प्रयास कर रही है। लोकतंत्र में सबको सहमति और असहमति प्रकट करने का अधिकार होता है। लेकिन कांग्रेस असहमति के नाम पर युवाओ को बहकाने का प्रयास कर रही है। श्री पवार ने कहा कि मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण 1951, 1956 और 1961 में भी हो चुका है बावजूद लगातार हार से हताश हुई कांग्रेस अब झूठ के दम पर सत्ता का सपना सजांे रही है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता एवं आमला विधायक डा.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि पुर्नरीक्षण सूची से हटी पूरी संख्या का ब्यौरा सकारण जानने के बावजूद कांग्रेस देश की जनता को गुमराह कर युवाओं को भड़काने का अनुचित प्रयास कर रही है। श्री पंडाग्रे ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था का आवश्यक हिस्सा है। उन्होंने कहा लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के कुछ दलों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए घुसपैठीयों को अपना वोटबैंक बढ़ाने के दृष्टि से मतदाता सूची में जुड़वाया हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से ऐसे नाम हटाए गए हैं, जिनके संबंध में नागरिकता के प्रमाण उपलब्ध नहीं थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा जो अपना स्थान बदल चुके हैं और जिनके नाम एक से अधिक स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज थे। और उनका पूरा डाटा प्रामाणिक है इसलिए कांग्रेस बिना किसी ठोस प्रमाण के केवल अनुमान और कपोल कल्पना के आधार पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। बैतूल विधानसभा की गोष्ठी के स्वागत भाषण को संबोधित करते हुए अभियान के जिला संयोजक व महामंत्री कृष्णा गायकी ने विषय को रखते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा जो भ्रम जाल रचा जा रहा है उस पर प्रमुख जनो के बीच जागरूकता की जरूरत है। जो समाज को जोडने का काम करेगीं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संगोष्ठी कार्यक्रम के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास वोट चोरी का रहा है। आजादी के बाद जब बहुमत सरदार पटेल के पक्ष में था तब नेहरू को प्रधानमंत्री बनाकर पहली वोट चोरी की। उसके बाद डा.भीमराव अंबेडकर जी को हराने के लिए लगभग 50 हजार वोटों को निरस्त कराया गया। फिर इंदिरा गांधी का चुनाव जब अवैध हुआ तो एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश को आपातकाल में झोक दिया गया। गोष्ठी का संचालन जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा ने किया वहीं अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू ने व्यक्त किया। गोष्ठी के दौरान मंच पर समाज सेवी रिटायर्ड स्टेशन मास्टर वीरेन्द्र पालीवाल, समाजसेवीका संगीता अवस्थी, गुंजन खंडेलवाल, उन्नत किसान बबन कोडले, किसन महाजन, वकील जयदीप रूनवाल, भूतपूर्व सैनिक मुलचंद्र साहू, रिटायर्ड शिक्षक बाबूराव बनकर विशेषरूप से मौजूद रहे।