- उनके निवास व भाजपा कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब,नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई
बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चेतराम मानेकर का एक नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही आमला-सारनी क्षेत्र की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय हमेशा के लिए समाप्त हो गया। लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे स्व.मानेकर का अंतिम संस्कार सोमवार को बैतूल गंज स्थित मोक्षधाम में विधि-विधान के साथ किया गया। उनके बड़े पुत्र कैलाश मानेकर ने मुखाग्नि देकर उन्हें पंचतत्व में विलीन किया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय की आंखें नम हो गईं।पूर्व विधायक चेतराम मानेकर की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे हाउसिंग कॉलोनी,गंज स्थित उनके निवास से प्रारंभ हुई। पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में रखा गया,जहां भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवाँर वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खण्डेलवाल सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके🫂 अंतिम दर्शन किए इस अवसर पर स्व चैतराम मानेकर जी के पुत्र कैलाश मानेकर, हरिश मानेकर, हर्ष मानकेर उनकी धर्मपत्नी व सभी रिशतेदार उपस्थित थे । सभी ने उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए इसे भाजपा परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
सारनी की विद्युत इकाइयों की स्थापना में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
स्व.चेतराम मानेकर का राजनीतिक जीवन संघर्ष, जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के लिए समर्पित रहा। आमला विधानसभा क्षेत्र से दो बार भारी मतों से निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे स्व.मानेकर ने क्षेत्र की अनेक ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए।विशेष रूप से सारनी में 250-250 मेगावाट क्षमता की दो बड़ी विद्युत इकाइयों की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके इस योगदान को आमला-सारनी क्षेत्र के मतदाता,सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग और स्थानीय नागरिक सदैव स्मरण करते रहेंगे।
56 वर्षों के राजनीतिक सफर को अंतिम विदाई
1 जुलाई 1946 को जन्मे स्व.चेतराम मानेकर ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में क्षेत्र की जनता के बीच विशिष्ट पहचान बनाई। उनके निधन से आमला विधानसभा क्षेत्र ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और भाजपा ने अपना वरिष्ठ मार्गदर्शक खो दिया है।गंज मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक बंधु व्यपारी गण पत्रकारगण उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में ये रहे उपस्थित
आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, महाथेरो सागर भंते भोपाल,महार समाज संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बी डी भुमरकर, कमलेश सिह,अतीत पवार,नरेंद्र गढ़ेकर, सुनील गुड्डू शर्मा, सुनील हिरानी, बबला शुक्ला, किशोर बरदे, गणेश यादव, श्रमजीवी पत्रकार के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,किशन सिंह रघुवंशी, रामपाल मोड़क, संजू सोलंकी,सारनी भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत,रामकिशोर देशमुख,यशवंत यादव, यदुराज रघुवंशी,महावीर स्वामी वार्ड पार्षद दशरथ सिंह जाट,डोमा महाजन, मनीष ठाकुर,डॉ.जयसिंग पुरे,राजू अग्रवाल,पिंटू वर्मा, चिरोंजी पटेल,अशोक नागले,हरि यादव,मंगल सिंह धुर्वे, सुधा चन्द्रा,समीर मसीद,भीमू थापा,प्रमोद सिंह,प्रदीप नागले,संजू नागले,मनोज उरकुड़े एवं राजेश चौकिकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।स्व.चेतराम मानेकर का सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।