सारणी। मठारदेव मंदिर प्रागण में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न हुई! बैठक में मध्य भारत प्रांत के प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख भवर सिंह , विश्व हिंदू परिषद नर्मदा पुरम विभाग के विभाग सह मंत्री श्याम राठौर जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक के आयोजन में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के आगामी कार्यक्रम संत समाज की धर्म यात्राओं, बजरंग दल के बड़े आयोजनों को लेकर चर्चा हुई बैठक में मुलताईं जिला मंत्री लल्लन यादव ने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा उत्सव एवं गरबा जैसे बड़े आयोजन को लेकर के विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत ने अपनी गाइडलाइन जारी की है। दुर्गा पंडाल एवं गरबा समिति को इन गाइड लाइन का पालन करना होगा अभद्रता एवं अश्लील गाने एवं प्रदेश भर में चल रहे लव जिहाद जैसे गंभीर विषयों को लेते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आगामी करिक्रम आयोजक समितियों को हिंदू मान बिंदुओं की रक्षा एवं सभ्यता पूर्वक कार्यक्रम को संपन्न करना होगा अन्यथा बजरंग दल के माध्यम से कार्यवाही करने का कार्य किया जाएगा ।बैठक के अंत में नवीन कार्यकर्ताओं को जोड़कर नए दायित्व एवं संगठन का विस्तार करने का कार्य भी किया गया।नवीन दायित्व में मधु जगदेव को धर्मचार संपर्क प्रमुख ,प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष खुशी लाल पवार , प्रखंड उपाध्यक्ष सारणी महेंद्र उपाध्याय, नवीन नावेद नगर अध्यक्ष पाथाखेड़ा, अमित पवार नगर संयोजक शोभापुर, अरुण पारधी नगर अध्यक्ष शोभापुर, सत्येंद्र साहू नगर मंत्री, नगर सुरक्षा प्रमुख मोनू उइके, हर्ष पवार नगर सह मंत्री आयुष पवार साप्ताहिक मिलन प्रमुख, बगडोना नगर संयोजक अमन रावत ,नगर अध्यक्ष अभिषेक कलार।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उदय जोशी ,जिला सह मंत्री लक्ष्मीकांत पांडे , राणा प्रताप सिंह, राजेश डहरिया,संतोष कवडकर, प्रदीप राठौर, दीपक सूर्यवंसी, भूपेश साहू ,विजय पटने, मधु जगदेव ,किशोर जैसवाल,अमन ठाकुर, सागर साहू,खेमराज झारखंडे, गजेंद्र सोनी,आदि कार्यकर्ता बजरंगी बड़ी संख्या में सम्मलित हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *