• जिला मुख्यालयों पर 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा‘ का शुभारंभ
  • सेवा ज्योति कलश यात्रा में सहभागी बनें सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ता- श्री हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के प्रेरणादायी सार्वजनिक जीवन के पूर्ण होने पर बुधवार 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बुधवार को प्रातः 09 बजे ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का शुभारंभ होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से इस सेवा आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के सफर से देशवासियों को निरंतर प्रेरणा मिली है। सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के इस संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने के लिए आयोजित ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में हम सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सभी कार्यकर्ता सुनें और आत्मसात करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा, समर्पण के 25 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्राएं वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक निकाल रही हैं, जिनका समापन बुधवार को वडनगर और वाराणसी में होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ और जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा के प्रतिभागियों के साथ पार्टी के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बुधवार को होने वाले संबोधन को सुनें, उनके विचारों और मार्गदर्शन को आत्मसात करें तथा उनसे प्राप्त ऊर्जा के साथ संगठन और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर सेवा और समर्पण के इस महाअभियान में सहभागी बनें और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

मुख्यमंत्री भोपाल, प्रदेश अध्यक्ष बैतूल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री इंदौर में करेंगे सहभागिता

सेवा ज्योति कलश यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके बैतूल, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य भिण्ड, राष्ट्रीय महामंत्री श्री गजेन्द्र सिंह पटेल बडवानी, राष्ट्रीय मंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार देवास, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री आशीष उषा अग्रवाल ग्वालियर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चन्द्रशेखर, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसी सिलावट इंदौर, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर धार, आंध्रप्रदेश के प्रभारी व पूर्व मंत्री डॉ. अरविन्द भदौरिया नर्मदापुरम, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक श्री राहुल कोठारी भोपाल, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला रीवा, मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत सागर, मंत्री श्री राकेश सिंह जबलपुर, श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं श्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर, मंत्री श्री विजय शाह खण्डवा, मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री श्री चैतन्य काश्यप रतलाम, श्री इंदर सिंह परमार शाजापुर में सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारी जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *