बैतूल। भारत भारती शिक्षा समिति दुवरा संचालित भारत भारती ITI, बैतूल में आज दीक्षांत समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके लगभग 96 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदापुरम विभाग समन्वयक एवं भारत भारती शिक्षा समिति के प्रबंधक श्री सौरभ उपाध्याय जी, शासकीय नोडल ITI के प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े जी, शासकीय ITI भीमपुर के प्राचार्य श्री घोषित महाजन जी, भारत भारती ITI के प्राचार्य श्री विकास विश्वास जी एवं श्री जितेंद्र जी तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों द्वारा अपने अनुभव कथन भी प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने ITI में प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का भी विशेष उल्लेख किया गया। मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड के अरशान खान ने 92.67 प्रतिशत, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के विशाल कुमरे ने 90.30 प्रतिशत तथा COPA ट्रेड की संजना ने 89.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ITI का प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कौशल का निरंतर विकास करने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का बेहतर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के प्रशिक्षण जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते हुए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के स्टाफ सचिन चौरे जी, दिलाराम पुंडे जी, गगन फुलकर जी, अभय देशमुख जी, आशीष पवार जी, श्रीमती किरण चोपड़े जी, सुश्री श्रुति बरासकर जी एवं सुश्री मीनाक्षी नगदे जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।