सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी से सहायक ग्रेड़ टू कर्लक कन्हैया लाल सोनारे एव बिजली विभाग के श्रीपतराव काटोलकर जी के सेवानिवृत होने पर नगर पालिका परिषद सारनी मे सेवानिवृत्ति समारोह में आमला सारणी क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पण्ड्राग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, प्रभारी सीएमओ हितेश शाक्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवाँर, सभी जनप्रतिनिधी पार्षद ठेकादारो ने सेवानिवृत्ति समारोह उपस्थित होकर दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की! इसके उपंरात नगर पालिका परिषद, सारणी में पदस्थ कन्हैया लाल सोनारे एव श्रीपत् राव काटोलकर जी के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में लक्ष्मी लान सारनी व श्रीवास्तव लान मे आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य एव परिवार के लोग सम्मिलित होकर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की । सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से अगस्त माह में अधिवाषिॅकी आयु पूर्ण कर प्रकाश घोरसे, पी एन धोटे, इमरत सिंह वाइकर,गुणवंत राव पाटनकर, राजेन्द्र कुमार खांडवे,विजय कुमार, दिनेश कुमार पांडेय, मुराली सिंदूर, मुन्नालाल बारंगे,रामनाथ पंडोले और शेषराव कवडकर सेवानिवृत्त हुए हैं। सभी सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को मुख्य अभियंता एस के लिल्होरे, मनीष शर्मा अतिरिक्त मुख्य अभियंता, एस एन सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर , पीयूष गुप्ता मुख्य रसायनज्ञ, डाक्टर विजय कुमार रघुवंशी ने विभाग की ओर से शाल श्रीफल, हाथ घडी, दीवार घडी,मिष्ठान, फोटो औेर स्व सुरक्षा निधि समिति के स्मृति चिन्ह भेंट किए। सतपुड़ा संकुल प्रमुख श्री लिल्होरे ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारीयों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों ने भी अपने संस्मरण साझा किए। स्व सुरक्षा निधी समिति के सचिव अंबादास सूने ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समिती के नियमित सदस्य के आकस्मिक निधन होने पर आश्रित परिवार के नामांकित सदस्य को रूपए 75 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है और आई सी यू में भर्ती होने पर रू 60 हजार का आर्थिक सहयोग उपचार के लिए बिना ब्याज के दिया जाता है। जो कि सदस्य के कार्य स्थल पर उपस्थित होने पर वेतन से बारह माह में कटौति कर समायोजित किया जाता है। समिति का उद्देश्य एक के लिए सब और सबके लिए एक को लेकर स्थापना काल से कार्य कर रही है। इस अवसर पर यशवंत वराठे, उल्हास देशमुख, अभय गुमास्ता, हिरेश तिवारी, हर्षल नखाते ,कपिल बंसोड सहित सोहनलाल कहार, गोपाल अरोरा , किनशुक नामदेव, उमेश भादे सुरेश, अंकुश सहित अनेक अधिकारी औेर कर्मचारी उपस्थित हुए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *