बैतूल। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक विजय भवन, जिला भाजपा कार्यालय बैतूल में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी, प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा श्री अतीत पवार जी, जिला महामंत्री भाजपा श्री कृष्णा गायकी जी एवं ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत गवांडे जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में ओबीसी मोर्चा के सभी मनोनीत पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जी के आगामी बैतूल आगमन कार्यक्रम को लेकर तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक के पश्चात कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभाजन विभीषिका कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई तथा कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौरान हुए घटनाक्रम को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।