बैतूल। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य निर्दोष नागरिकों को श्रद्धापूर्वक स्मरण एवं नमन किया। विभाजन की पीड़ा और विस्थापन का दंश झेलने वाले परिवारों के संघर्ष और बलिदान को भी श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार जी के द्वारा जिले के विभाजन में विस्थापित परिवारों के सदस्यों का अंगवस्त्र से सम्मान किया साथ ही उस समय के काल की प्रदर्शनी का अवलोकन कर मौन जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारीगण एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। आइए, इस दिवस पर हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें। विभाजन की विभीषिका को याद रखें, राष्ट्र की एकता को मजबूत करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *