- पत्रकारिता जगत और समाज ने खोया एक जागरूक और निडर कलम
आमला। वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी के निधन से पत्रकारिता और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। जोशी जी अपने निष्पक्ष लेखन और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे।
आज आमला के पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला महासचिव गुणवंत सिंह चड्ढा ने कहा कि शरद जोशी जी ने हमेशा सच को सामने लाने और समाज को आईना दिखाने का कार्य किया। उनकी कलम ने आमजन की आवाज को ताकत दी। उनके जाने से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख ने कहा कि शरद जोशी जी ने अपनी निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता से समाज को आईना दिखाने का काम किया। उन्होंने हमेशा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता को एक नई दिशा दी। उनके जाने से क्षेत्र ने एक जागरूक और संघर्षशील पत्रकार खो दिया है। यह क्षति अपूरणीय है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नितिन देशमुख अनिल सोनपुर अंकित सूर्यवंशी अजय बचले कमलेश माकोड़े जयंत गोहे बीरा निरापुरे राजेश सूरे नितिन खातरकर सहित सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।