बैतूल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती आज जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन बैतूल में उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने नारी शक्ति को आत्म निर्भर बनाने का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके शासनकाल में न्याय, धर्म और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता मिली। उन्होंने देशभर में मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कर सनातन संस्कृति को बचाए रखने का काम किया। श्री पवार ने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्श आज भी हमें सुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में पाल समाज के पदाधिकारियों ने भी देवी अहिल्याबाई के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, डा.महेन्द्रसिंह चौहान, जिलाउपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मालवी, सुनीता देशमुख, वर्षा खाडे, मीना बोरबन, सविता रघुवंशी, सुजय पौनीकर, विजय खंडेलवाल, चाणक्य राखडे, प्रवीण वराठे, कुनाल शर्मा ,अनूज आर्य, शिवकिशोरपाल, राजेश पाल, दीपक पाल, सुरेश पाल, उदय पाल, प्रमिला मोरे,लोकेश मोरे, कमल पाल, अजजू पाल, अनिता पाल सहित बडी संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुगण उपस्थित थें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *