• उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों का किया सम्मान

बैतूल। वन विद्यालय बैतूल में रविवार को वनरक्षक प्रशिक्षण सत्र 107वां दीक्षान्त समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख म.प्र. श्री शुभरंजन सेन एवं विशेष अतिथि प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (विकास), म.प्र. श्री पुरुषोत्तम धीमान रहे। दीक्षान्त समारोह से पूर्व पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। वनरक्षकों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ परेड का समापन हुआ। दीक्षान्‍त समारोह के दौरान संचालक श्री नवीन गर्ग द्वारा प्रशिक्षण सत्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वनरक्षक प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कृत किया एवं सत्र के सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। साथ ही वन विद्यालय में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के विषेश अतिथि श्री पुरुषोत्तम धीमान ने नव-प्रशिक्षित वनरक्षकों को संबोधित किया एवं वनों की सुरक्षा के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए भविष्‍य के कार्यों को लगन एवं मेहनत से करने हेतु प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि श्री शुभरंजन सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वनरक्षक वन विभाग की रीढ़ हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये एवं अनुदेशक वन विद्यालय द्वारा आभार व्यक्त कर समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर वन संरक्षक बैतूल वृत्त श्री मधु व्ही राज, कार्यआयोजना अधिकारी श्री प्रदीप मिश्रा, वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल श्री अरिहंत कोचर,  वनमंडलाधिकारी उत्पादन बैतूल श्री विजेंद्र खोब्रागड़े एवं मंडल प्रबंधक रामपुर भतौड़ी परियोजना श्री एस.पी. शाक्य सहित वन विभाग के अन्‍यअधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *