सारनी। जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार,सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण विभाग बैतूल के आदेश अनुसार31 मई विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला बैतूल के विकासखंड घोड़ाडोंगरी अंतर्गत संस्था कार्यालय, ग्राम पंचायत सूखाढाना, विक्रमपुर घोघरी, शोभापुर एवं बेलोंड में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था ग्राम भारती महिला मंडल की अध्यक्ष भारती अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नंदा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं एवं बालिकाओं को तम्बाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थितजनों को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है तथा इससे अनेक गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित ग्रामीणों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा तम्बाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, बालिकाओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सहभागिता कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इसी क्रम में जिला बैतूल के ग्राम मोवाड़ एवं बगवाड़ में भी विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय को तम्बाकू मुक्त एवं स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़कर भाग लिया। कुछ महिलाओं ने गीत एवं भाषण के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया। महिलाओं द्वारा उनकी प्रस्तुति पर प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए कुछ स्थानों पर रैली का भी आयोजन किया गया। स्वल्पाहार की व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *