• भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी बूथों पर सुनेंगे प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम

भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को 31 मई रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल बैतूल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह खण्डवा जिले में श्रवण करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को प्रातः 11 बजे शुजालपुर विधानसभा के बूथ क्र. 258, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल बैतूल विधानसभा के खेड़ी सावलीगढ़ मंडल के बूथ क्रमांक 223, ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में श्री ओमकार पवार के कृषि फॉर्म पर एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह मांधाता विधानसभा के ग्राम भोसली, बूथ क्र. 51 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को कृषकों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीयजनों के साथ सुनेंगे। इसी तरह प्रदेश शासन के मंत्रीगण, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रदेश भर के अलग-अलग बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुनेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *