20 अप्रैल से क्या खुला-क्या बंद / 27 दिन की सख्त देशबंदी के बाद लॉकडाउन में कल से नरमी की शुरुआत होगी, लेकिन शर्तें लागू

Estimated read time 0 min read

नई दिल्ली. लॉकडाउन के 27 दिन हो चले हैं। कल यानी सोमवार से इसमें थोड़ी ढील मिलने जा रही है ताकि लोगों की राेजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कुछ कामकाज शुरू हो सके, कुछ दुकानें खुलने लगें और आप ऑनलाइन भी ऑर्डर करना शुरू कर सकें। हालांकि, ट्रेनें, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, बस, ऑटो और कैब जैसी सुविधाएं बंद हैं और 3 मई तक बंद ही रहेंगी। याद रहे, अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और मास्क पहनना बेहद जरूरी है। कल से छूट तो मिल रही है, पर यह भी ध्यान रहे कि नियमों की अनदेखी हुई नहीं और आपके शहर या आपके इलाके को मिलने वाली सभी छूट खत्म की जा सकती हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours