बैतूल। वैष्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार, प्रदेष की षिवराज सरकार और भाजपा के केन्द्रीय एवं प्रादेषिक नेतृत्व द्वारा हर संभव कोषिष की जा रही है। इस संबध में सरकार और संगठन लगातार जनप्रतिनिधियो, पदाधिकारियो से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कर जमीनी हकीकत पता कर फीडबैंक ले रहा है। इसी कडी में 22 अप्रेल बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,थावरचंद्र गहलोत, प्रहलाद पटेल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पार्टी सांसदो से संवाद किया। इसमें बैतूल संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने भी अपने क्षेत्र की गतिविधियो से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। उन्होने राष्ट्रीय नेतृत्व को संसदीय क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासो, केन्द्र – राज्य सरकार की राहत योजनाओ के क्रियान्वयन के सबंध में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होने स्थानीय संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यो से भी नेतृत्व को अवगत कराया। इस अवसर पर श्री उइके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा डाक्टर्स पर हो रहे हमलो को रोकने के लिए लाए गए अध्यादेष का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री उइके ने विष्वास जाहिर किया कि इससे जहां डाक्टर्स में नई उर्जा का संचार होगा वहीं दोषियो पर कडी कार्यवाही होगी। गौरतलब है कि अध्यादेष में दोषियो को 7 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।