सारनी। कालीमाई ट्रक ओनर्स संगठन ने काली माई मेन बेरिया एरिया में स्थानीय वाहनों को लगाने हेतु अनुविभागीय पुलिस अधिकारी से वेकोलि प्रबंधन को निर्देशित करने हेतु पत्र लिखा। कालीमाई ट्रक ओनर्स संगठन के अध्यक्ष जसविंदर सिंह कंग ने बताया की वर्तमान समय में कोविड-19 जैसी वैश्विक संक्रमित महामारी से आमजन काफी पीड़ित हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया गया है। क्षेत्र में इंदौर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, भोपाल से वाहन कालीमाई डब्ल्यूसीएल एरिया में कोयला एवं राखड़ लेने आते हैं। ऐसे वाहनों की मैन बेरियर पर एंट्री नहीं करवाई जाएं। क्योंकि उनके ड्राइवर, क्लीनर बाहर अन्य स्थान से आते हैं। ऐसी स्थिति में देखते हुए बाहर के वाहन को कोयला के लिए नहीं लगाए जाए क्योंकि ड्राइवर एवं क्लीनर बाहर के अन्य प्रांतों से आते हैं। जिसे ध्यान में रखकर केवल स्थानीय वाहन लगाने के लिए हमारे माध्यम से डब्ल्यूसीएल प्रबंधन को निर्देशित करने के लिए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को पत्र लिखा गया।