बैतूल। जिले मे गेहूं की खरीदी हेतु प्रति हेक्टेर उपार्जन सीमा बढाने के सम्बंध में आमला विधायक डॉ योगेश पण्डाग्रे ने कृषि मंत्री कमल पटेल से चर्चा कर बताया कि प्रदेश की भांति बैतूल जिले मे भौ वर्तमान मे गेहूं के उपार्जन की कार्यवाही जारी है। बेतूल जिले मे किसानो से गेहूं के उपार्जन हेतु अधिकतम सीमा 35 क्विंटल प्रति हेक्टर निर्धारित की गई है जबकि समीपवर्ती अन्य जिलों मे यह सीमा 40 से 48 क्विंटल प्रति हेक्टर रखी गई है। विधायक डॉ पण्डाग्रे ने कृषि मंत्री को बताया कि जिले मे सिंचाई के साधनो के विकास एवं इस वर्ष मावठे की बारिश अच्छी होने के कारण गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है परंतु सरकार द्वारा प्रति हेक्टर गेहूं उपार्जन सीमा अपेक्षाकृत कम रखे जाने के कारण किसानों को काफी नुक्सान सम्भावित है तथा जिले मे गेहूं की अच्छी पैदावार एवं लॉक डाउन को देखते हुए गेहूं उपार्जन हेतु प्रति हेक्टर फसल सीमा को 35 से बढाकर 40 क्विंटल किये जाने की मांग की जिसपर कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैतूल जिले मे 40 क्विंटल प्रति हेक्टर के मान से गेहूं उपार्जन किये जाने का आश्वासन दिया गया तथा अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *