घोड़ाडोंगरी। अपनी कार्यशैली के कारण जिले और प्रदेश में छाप छोड़ने वाले क्षेत्र के कांग्रेसी नेता नरेंद्र महतो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पुन अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र महतो के कुशल नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने विजय हासिल की। वही नगर परिषद और जनपद के चुनाव में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने विजय हासिल की। ग्राम पंचायतों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विजय हुए । नरेंद्र मेहतो ने अपने कुशल नेतृत्व से घोड़ाडोंगरी नगर परिषद मैं कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष जीते और जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी में भी उनके नेतृत्व में कांग्रेस समर्थित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जीत हासिल की।
नरेंद्र महतो के कुशल मार्गदर्शन पर प्रदेश कांग्रेस ने भी पुनः भरोसा जताया है और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र में नरेंद्र महतो को सूचित किया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान . श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार आपको ब्लाक कांग्रेस कमेटी घोडाडोंगरी जिला बैतूल का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है । आशा है कि आप आदरणीय सोनिया जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खडगे जी की भावनानुसार ब्लाक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे । शुभकामनाओं सहित , सादर , आपका  राजीव सिंह उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी नरेंद्र महतो को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुन अध्यक्ष नियुक्त करने से घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में लोगों में खुशी की लहर है । कांग्रेसियों सहित अन्य इष्ट मित्रों किसानों ने उन्हें बधाई दी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *