सारनी। पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने प्रभार संभालते ही अपराध पर अंकुश लगना शुरू कर दिया है। जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। और पुलिस की कार्रवाई एक तरह से सही भी है क्योंकि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपराध पर अंकुश लगाना भी जरूरी है। वहीं रात 12:30 बजे पीके माइंस के पास बेल्ट लाइन से रोलर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। लेकिन वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा प्रहरी ने तत्काल मामले की सूचना नीलम सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर धर्मेंद्र राय को दी और सुपरवाइजर धर्मेंद्र राय ने तत्काल मामले की गंभीरता को समझते हुए पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप परतेती को सूचना से अवगत कराया। फिर क्या था पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप परतेती ने भी बिना विलंब किए तत्काल अपने पुलिस बल के साथ चोरी वाली घटना पर पहुंचकर चोरी की घटना घटित होने से रोका। अगर पुलिस जरा भी विलंब करती तो चोर रोलरों पर अपना हाथ सफाई कर वहां से निकल जाते। लेकिन पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप परतेती की सूझबूझ ने चोरी की घटना रोकने में सफलता हासिल की। जबकि पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए। चोरी की घटना स्थल से पाथाखेड़ा पुलिस ने बेल्ट लाइन में लग पुराने 17 रूलर जप्त कर पाथाखेड़ा चौकी लाई। पाथाखेड़ा पुलिस की लगातार कार्रवाई अपराध पर अंकुश लग रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *