• 29 वर्ष पूर्व डीएसपी जगदीश मिश्रा के रानीपुर थाना प्रभारी

सारनी। समय बहुत तेज गति से चलता है लेकिन इंसान को समझ नहीं आता सन 1993 में रानीपुर थाने में एसआई के पद पर पदस्थ जगदीश मिश्रा वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ के दुर्ग में डीएसपी है,29 वर्ष के बाद उन्होंने रानीपुर थाने का भ्रमण किया जिस थाने में सन 1993-94 में वह प्रभारी थे आज उन्होंने म्यूजियम का निरीक्षण करके पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद की भूरी भूरी प्रशंसा करने के साथ उन्हें साधुवाद देने का कार्य किया है। दुर्ग के डीएसपी जगदीश मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों को मिलाकर भी इस तरह पुलिस के शहादत को ध्यान में रखकर कहीं पर भी पुलिस म्यूजियम का निर्माण नहीं किया गया है। लेकिन बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश में एकमात्र पुलिस म्यूजियम का निर्माण रानीपुर थाने में कराने का कार्य किया है वाकई यह प्रशंसा के योग्य है, उन्होंने बताया कि 1902 में रानीपुर थाने का शुभारंभ हुआ था और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के माध्यम से भारत की आजादी में क्षेत्र के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए बताया कि आने वाली पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी को इस बात का ज्ञान नहीं था कि भारत को आजादी दिलाने में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है आने वाली पीढ़ी और वर्तमान पीढ़ी के माध्यम से म्यूजियम का निरीक्षण करके 120 वर्ष पुराने इतिहास की जानकारी एकत्रित करेंगे यह 120 साल पुराने जानकारी को एकत्रित करके पुराने थाने को म्यूजियम बनाने का जो जोखिम भरा कार्य पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के माध्यम से किया गया है वह निश्चित तौर से साधुवाद के पात्र हैं,उन्होंने बताया कि आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राधा कृष्ण सिंह जिनकी आयु वर्तमान समय में 103 वर्ष की हो चुकी है वह वर्तमान समय में पहाड़पुर में जीवित है उनकी भी फोटो म्यूजियम में रखना वाकई साहसी कार्य है बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के आदिवासियों के अलावा दूसरे लोगों का भी यह सौभाग्य है कि बैतूल की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के माध्यम से रानीपुर थाने को म्यूजियम का दर्जा देकर मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का एकमात्र पुलिस म्यूजियम बनाने का श्रेय उनके कंधों पर लगा है इस अवसर पर रानीपुर थाने में पदस्थ पुराने पुलिस के जवानों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के दुर्ग डीएसपी के पद पर पदस्थ जगदीश मिश्रा का स्वागत सत्कार करने का कार्य भी किया गया इस अवसर पर उनके पुराने मित्र विष्णु गुप्ता भी उनके साथ म्यूजियम में दिखाई दिए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *