• कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है जिला पंचायत

सारनी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार का नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में आज दौरा रहेगा राजा पवार के जिला अध्यक्ष बनने के बाद नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में यह पहला दौरा है हालांकि कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 16 में उनका बचपन बीता है उनकी पढ़ाई लिखाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाथाखेड़ा में हुई इसलिए कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा और विद्युत नगरी सारनी से जिला पंचायत अध्यक्ष अनजान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार का दौरा 11 बजे ग्राम पंचायत सलैया के बस स्टॉप पर होगा जहां पर गांव के लोगों के माध्यम से उनका स्वागत सत्कार किया जाएगा। उसके बाद 11:15 पर कॉलेज गेट बगडोना होना,11:30 बजे रवि देशमुख,11:35 पर छतरपुर चौक,11:45 पर दीपिका होटल बगडोना,दोपहर 12 बजे पवार समाज भवन में राजा पवार के माध्यम से एक कार्यक्रम में भाग लिया जाएगा। 12:30 बजे नरेंद्र मोटर बगडोना में उनका स्वागत सत्कार होगा। श्री सिंह ने बताया कि 12:50 पर सुपर मार्केट शोभापुर उसके बाद शारदा ट्रांसपोर्ट राजीव चौक की तिगड्डे पर,1:15 पर चेतन गुप्ता पाथाखेड़ा बस स्टॉप पर, 1:45 न्यू मार्केट पाथाखेड़ा में 2 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार का गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार करेंगे। न्यू मार्केट पाथाखेड़ा में 45 मिनट का समय देने के बाद वह सीधा बाबा मठारदेव के मंदिर पहुंचकर दर्शन कर वहां से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और उसके बाद सतपुड़ा पवार समाज सारनी पहुंचेंगे वहां पवार समाज के लोगों से चर्चा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय सारनी में 3 बजे पहुंचेंगे वहां कार्यकर्ताओं से बैठक लेकर आगामी नगरी निकाय चुनाव की रणनीति बनाएंगे उसके बाद छतरपुर रोड बागडोना में शाम 5 बजे होटल आशियाना पहुंचेंगे और वहां पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों से अपील की है कि 15 स्थानों पर जिला पंचायत अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत सत्कार करके अपनी परंपरा को बरकरार रखें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *