• 10 प्रतिनिधियों को बिरसा मुंडा रानी दुर्गावती की छायाचित्र की भेंट

सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच,सरपंच,जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य जो विजय हुए 10 जनप्रतिनिधियों को बिरसा मुंडा एवं रानी दुर्गावती की छायाचित्र साल श्रीफल के साथ उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया गया है।इस अवसर पर आदिवासी समाज के युवा नेता नरेंद्र वाडीवा ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज में शिक्षा का अभाव बना हुआ है शिक्षा के अभाव को कैसे दूर किया जा सकता है इसको लेकर विजय हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अपने पंचायत जनपद और जिला पंचायत क्षेत्र में ध्यान देना है समाज के युवाओं को किस तरह शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रेरित करके उन्हें शिक्षित बनाने का कार्य किया जा सकता है।इस पर आदिवासी समाज के लोगों पर जोर देना चाहिए।साथ ही इस अवसर पर समाजसेवी लक्ष्मण नरे ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखे लेकिन समय के अनुरूप अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षित करने पर जोर दें जिससे हमारा समाज राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रथम चरण में आ सके आदिवासियों के अशिक्षित होने की वजह से ही जनप्रतिनिधि के अलावा साहूकार इनका शोषण करने में जुटे रहते हैं जिसके कई प्रमाण जिले एवं ब्लाक में देखने को मिले हैं।इस अवसर पर सम्मानित करने वाले जनप्रतिनिधियों में  संगीता श्यामू परते जिला पंचायत सदस्य,संदीप धुर्वे जिला पंचायत सदस्य,सुनील करोचे,शिवकली नरे,मिश्रीलाल परते,गोविंद पदाम,संजू आहके, हरप्रीत खनूजा,ज्ञान सिंह परते,नितिन गाडरे को सम्मानित करने का कार्य किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में राम सिंह धुर्वे,गणेश नागवंशी,गोकुल नरे,रितिक परते,अजय खातरकर,मोहित माहले,दुर्गेश बट्टी,अजीत नरे सहित अन्य आदिवासी युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *