• बाइक रैली का लोगो नें किया  स्वागत
  • एसडीओपी एवं टीआई नें हाथो लिया तिरंगा

सारनी। घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तीन थानो कि पुलिस नें बाइक रैली निकाल पुरे शहर मे जनता को संदेश दिया है. शनिवार को दोपहर 12 बजे अनुविभाग सारनी के पुलिस बल नें थाना सारनी के परिसर से बाइको मे तिरंगा झंडा लगा कर रैली निकाली. बाइक रैली मे एसडीओपी रोशन कुमार जैन  एवं टीआई रत्नाकर हिंगवे नें हाथो मे तिरंगा लहराते हुए पुरे शहर का भ्रमण किया. एसडीओपी श्री जैन नें कहा कि घर घर तिरंगा लगाने कि मुहिम को सफल बनाने के लिए एसपी सीमाला प्रसाद एवं एडीशन एसपी नीरज सोनी के निर्देशन मे अनुविभाग सारनी के सभी थानो कि पुलिस नें तिरंगा बाइक रैली निकली है. बाइक रैली के माध्यम से लोगो को घरो मे तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. टीआई श्री हिंगवे नें बताया कि स्वतंत्रता कि 75वीं वर्षगांठ पर घर घर तिरंगा लगाने का अभियान को सफल बनाने एवं जनता को जागरूक करने के लिए पुलिस नें बाइको पर तिरंगा लगाकर रैली निकली है. उन्होंने कहा कि सोमवार को केंद्रीय विद्यालय मे पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राये तिरंगा हाथ मे लेकर पैदल मार्च करने वाले है. इन स्कूली बच्चो के साथ पुलिस अधिकारी एवं पुलिस कर्मी शामिल होंगे. एसडीओपी  जैन नें कहा कि घरो मे झंडा लगाने वालों को तीन दिनों तक लगाकर रखने कि छुट् डी गई है. 15 अगस्त के दिन कार्यालय एवं स्कूलों एवं अन्य स्थानों पर झंडा रोहण करने वालों को सुबह फहराने के बाद शाम को उतारना अनिवार्य है. उसमे किसी भी प्रकार कि छुट नहीं है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *