• हर घर तिरंगा अभियन को लेकर भौंरा मंडल की बैठक संपन्न

भौरा। आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी भौंरा विजादेही मंडल में 9 से 15 तारीख तक जो कार्यक्रम निश्चित किए गए हैं इसको लेकर एक बैठक का आयोजन भौरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक एवं भौरा मंडल प्रभारी रंजीत सिंह, कार्यक्रम प्रभारी सोनू सलूजा, गंगा सज्जन सिंह पूर्व महिला आयोग सदस्य,  मीरा धुर्वे सरपंच ग्राम पंचायत भौंरा, महेंद्र सिरोठिया मंडल महामंत्री ग्राम पंचायत भौंरा उपसरपंच,जय किशोर मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, सुधीर नायक जनपद सदस्य, किरण मर्सकोले महिला मोर्चा अध्यक्ष, दिलीप माधव युवा मोर्चा अध्यक्ष, मोंटी खान अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, दीपक कावरे,संजू धुर्वे, मनीष खंडेलवाल, महेश राय, कमलेश जखोदिया, राजा सोनी, राजेंद्र कुमार,अर्पित तिवारी, रामदास पवार, ललित रजने, राजेंद्र जयसवाल, रूबल सलूजा, शिवम कुदारे, सुनील राठौर,पत्रकारगणो की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी रंजीत सिंह ने कहाँ की लाखो कुरबानिया देने के बाद भारत को आजादी मिली हम अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है तिरंगा हमारे देश की आन बान शान और पहचान का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव को सार्थक करने हर व्यक्ती, परिवार में राष्ट प्रेम की भावना को जाग्रत करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने तिरंगा संहिता में बदलाव कर के हर घर तिरंगा लगाने का कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के 29 मंडलों में किया जा रहा है। रघुपति राजा राम का भजन एवं वंदे मातरम का गायन प्रभात फेरी महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन करना है। किसी भी हाट बाजारों मेला में होर्डिंग  लगा कर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की उपलब्धियों की जानकारी देने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता करेंगे, युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा मंडल स्तर पर निकालने का कार्यक्रम रखा गया है। सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता फेसबुक व्हाट्सएप ग्रुप पर तिरंगा यात्रा के प्रचार प्रसार एवं उसके फोटो अप लोड करने का कार्य करेंगे,महापुरुषो की मुर्तियो व स्मारको पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *