आमला। व्यापारी संघ आमला ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर सुबह 11 बजे तहसीलदार , थाना प्रभारी एवं मुख्य अभियंता म. प्र वि. मंडल को ज्ञापन सोंपे।
जिसमे सबसे महत्वपूर्ण मेन रोड के निर्माण को लेकर तहसीदार महोदय को सांसद महोदय के नाम से ज्ञापन सोपा गया। जिसमे बताया गया कि वर्तमान मे मेन रोड बेहद खराब हो चुकी है इस पर पैदल ओर वाहनों से चलना भी बहुत मुश्किल हो गया है ।रोड कम गड्ढे ज्यादा हो गए है। अतः इस रोड का अतिशीघ्र निर्माण करवाया जाए। व्यापारी संघ ने दूसरा ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के नाम पर तहसीदार महोदय को सौंपा जिसमे  मुख्य मंत्री महोदय से आमला तहसील के लिए स्थाई एस. डी. एम. को कोर्ट की व्यवस्था की मांग की गई है । इसी क्रम मे थाना प्रभारी महोदय को मेंन रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों से  प्रेशर हार्न हटाने की मांग की गई है। ज्ञापन मैं बताया गया कि इस सम्बन्ध मैं पहले भी कई बार ज्ञापन दिए गए है अभी तक प्रेशर हार्न से छुटकारा ने मिला है । इसी क्रम मे म प्रदेश वि मंडल के मुख्य अभियंता को मेंन रोड से अव्यवस्थित बिजली के खंभे हटाने एवं मेंटनेस के नाम पर हो रही अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद करने की मांग की गई है । व्यापारी संघ द्वारा बुलाया गया बन्द पूर्णतः सफल रहा। एवं आमला के सभी व्यापारी संघटनो ने बंद मैं सहयोग किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *