13 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सारणी पुलिस को मिली सफलता

Estimated read time 1 min read
  • मुखबिर की सूचना पर  अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया आरोपियों को

सारनी। विभिन्न अपराधों में  फरार चल रहे  दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सारणी पुलिस को सफलता मिली  बताया जाता है कि एक आरोपी पिछले 13 वर्षों से फरार था जबकि दूसरा आरोपी 6 वर्षों से फरार चल रहा था ऐसी स्थिति को देखते हुए  सारणी एसडीओपी अभय राम चौधरी  के निर्देश थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में  टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि केस क्रमांक 367/14 अपराध क्रमांक 102/14 धारा 25 आर्म्स एक्ट के स्थाई वारंटी  दिलीप पिता महादेव यादव उम्र 30 साल निवासी गोली मोहल्ला टिकारी बेतूल तथा प्रकरण क्रमांक 2184/2007 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट  के स्थाई वारंटी बाबूलाल पिता पांडे जाति गोड उम्र 40 साल निवासी मछली काटा सारनी को मुखबिर की सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह से पकड़ा। जिसमें बाबूलाल गोंड को राजेगांव खापा रोड से तथा दिलीप यादव को पारदी ढाना बेतूल से पकड़ा जो बाबूलाल 13 साल से फरार था। जबकि दिलीप यादव 6 साल से फरार था जिन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है इन आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित की गई टीम में उपनिरीक्षक अलका राय,प्रधान आरक्षक देवी राम यादव, प्रधानआरक्षक सुनील बिसौने,आरक्षक 330 हीरालाल,आरक्षक 727 रोहित भारती,सैनिक 255 मिश्रीलाल,सैनिक 20 सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही टीम को पुलिस अधीक्षक के द्वारा   पुरस्कृत भी किया जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours